MP Election 2023 : सभा, रैली व चुनाव संबंधी अन्य अनुमति चाहिए, सुविधा पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन

Election Commission Of India

Election Commission Of India

MP Election 2023 : मतदान के लिए अब एक महीने का समय बचा है कांग्रेस और भाजपा ने अपने 50 प्रतिशत से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, प्रत्याशियों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है लेकिन आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण उन्हें भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन का पालन करना होगा, वे कोई भी सभा, रैली या फिर मीटिंग बिना अनुमति के नहीं कर सकेंगे, इसीलिए चुनाव आयोग ने अनुमति के लिए एक सरल और सहज सुविधा उपलब्ध कराई है ।

सुविधा पोर्टल पर ये प्रक्रिया सहज, सरल और आसान है

उम्मीदवारों एवं राजनैतिक दलों को चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रकार की अनुमतियाँ प्रदान करने की प्रक्रिया को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अत्यंत सहज और सुविधाजनक बनाया गया है। निर्वाचन आयोग ने इसके लिये सुविधा (SUVIDHA) पोर्टल शुरू किया है, जिसके माध्यम से विभिन्न प्रकार की अनुमतियाँ ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती हैं। यह प्रक्रिया अत्यंत सहज, सरल और आसान है।

http://suvidha.eci.gov.in पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन 

आपको बता दें कि सुविधा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अनुमति लेने के लिये भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल http://suvidha.eci.gov.in पर मोबाइल फोन नम्बर और ओटीपी की मदद से पंजीकरण कर लॉगइन करना होगा। लॉगइन के बाद इपिक नम्बर (वोटर कार्ड नंबर) दर्ज करना होता है। यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चुनाव से संबंधित सभा, बैठक, रैली, अस्थायी कार्यालय इत्यादि की अनुमति प्राप्त करने के लिये आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन प्राप्त सभी आवेदनों की संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जाँच कर अनुमति प्रदान की जायेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews