MP News: सीएम शिवराज होलिका दहन में नहीं करेंगे इस साल लकड़ियों का इस्तेमाल..

MP News: सीएम शिवराज होलिका दहन में नहीं करेंगे इस साल लकड़ियों का इस्तेमाल..

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इस साल मध्य प्रदेश की होलिका दहन काफी अलग होने वाली है। अन्य वर्षों की  होलिका दहन के मुकाबले इस साल का होलिका दहन काफी ज्यादा इको फ्रेंडली साबित हो सकती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होलिका दहन की तैयारियों में भी जुट  चुके हैं। दरअसल, प्रदेश की स्वच्छता को मद्देनजर रखते हुए इस साल प्रदेश में लकड़ी के जगह गो-काष्ट (cow dung cake) का इस्तेमाल किया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गो-काष्ट की खरीदारी करके इसकी शुरुआत कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस साल होलिका दहन में लकड़ी का इस्तेमाल ना करके गो-काष्ट (cow dung cake) का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़े… NBCC Recruitment: युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, कुल 80 वैकेंसी, इन पदों पर होगी भर्ती

सीएम ने अपील की है कि होली उत्साह और जोश के साथ शालीनता से मनाएं। होलिका दहन करें लेकिन पेड़ों को ना काटे गो-काष्ट खरीद कर लाए और फिर होलिका दहन करें।  सीएम खुद इस साल गो-काष्ट से ही होलीका जलाएंगे ना की लकड़ी से,  जिस की अपील उन्होंने प्रदेशवासियों से भी की है l

यह भी पढ़े… MP Weather : प्रदेश के इन जिलों में 2 दिनों तक लू का अलर्ट, जानिए अपने जिले का हाल

मध्यप्रदेश में स्वच्छता सर्वेक्षण इन दिनों चल रहे हैं।  इससे पहले भी मध्यप्रदेश ने स्वच्छता के मामले में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। गांव और शहरों की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए लकड़ियों (wood) की जगह होलिका दहन के समय गो-काष्ट का इस्तेमाल किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews