MP News : दिग्विजय के भाई ने की शिवराज सरकार के इस फैसले की तारीफ

MP News : दिग्विजय के भाई ने की शिवराज सरकार के इस फैसले की तारीफ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) की शिवराज सरकार (Shivraj Government) द्वारा घोषित नई शराब नीति (MP New Liquor Policy) की कांग्रेस आलोचना कर रही है , दिग्विजय सिंह, कमलनाथ से लेकर पूरी कांग्रेस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) पर हमलावर है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के भाई चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह(Congress MLA Laxman Singh) , शिवराज सरकार के साथ हैं।

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह (Congress MLA Lakshaman Singh) ने ट्वीट कर नई शराब नीति की तारीफ की है।  उन्होंने लिखा – मध्य प्रदेश में नई आबकारी नीति की घोषणा हुई है।  आशा करते हैं कि यह और अधिक रोजगार उपलब्ध कराएगी और वर्षों से चले आ रहे चंद लोगों का एकाधिकार समाप्त करेगी।

ये भी पढ़ें – MP News : सीएम शिवराज से मुलाकात निरस्त होने पर भड़के दिग्विजय, दी ये चेतावनी

गौरतलब है कि शिवराज सरकार ने दो दिन पहले नई शराब नीति को मंजूरी दी है। एक अप्रैल से प्रभावी होने वाली नई शराब नीति में देशी और अंग्रेजी दोनों शराब एमआरपी से 20 प्रतिशत सस्ती मिलेंगी।  सरकार होम बार लायसेंस भी देगी। इसके अलावा भी सरकार ने नई शराब नीति में बहुत बदलाव किये हैं जिसका कांग्रेस विरोध कर रही हैा और मुख्यमंत्री सहित सरकार पर हमले कर रही है। ऐसे में दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह की तारीफ राजनीति के पारे को गर्म कर रही है।

ये भी पढ़ें – MP News: तीन दिन के सामूहिक हड़ताल पर पटवारी, यह है कारण, सरकार से बड़ी मांग

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews