MP News : मदरसों की मान्यता का नवीनीकरण 22 फरवरी से, निर्देश जारी

MP News : मदरसों की मान्यता का नवीनीकरण 22 फरवरी से, निर्देश जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  राज्य मदरसा बोर्ड द्वारा शिक्षण-सत्र 2022 23 के लिए मदरसों (Madarsa) की मान्यता नवीनीकरण के आवेदन 22 फरवरी से 21 मार्च 2022 तक किये जा सकते हैं। एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आवेदन से संबंधित आवश्यक सर्कुलर और जानकारी मदरसा बोर्ड की वेबसाइट www.mpmb.org और एमपी ऑनलाइन के मदरसा बोर्ड पोर्टल पर उपलब्ध है। मदरसों को ऑनलाइन आवेदन करने के साथ आवेदन की एक प्रति सभी दस्तावेजों के साथ मदरसा बोर्ड और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना आवश्यक होगा।

डीएलएड और डीपीएसई संस्थान 10 मार्च तक कर सकेंगे सम्बद्धता के लिए आवेदन

इसके अलावा राज्य शासन ने आदेश जारी किया है कि डीएलएड एवं डीपीएसई (पीपीटीसी) पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संस्थान सत्र 2022-23 हेतु नवीन संबद्धता एवं संबद्धता नवीनीकरण आवेदन 10 मार्च तक माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय में जमा कर सकते हैं। निर्धारित आवेदन प्रपत्र मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध है। निर्धारित शुल्क सचिव, के नाम, माध्यमिक शिक्षा मंडल, मप्र भोपाल परिसर में स्थित यूको बैंक, शाखा हबीबगंज में चालान अथवा आरटीजीएस, एनईएफटी के माध्यम से (खाता क्रमांक 02830100006001 आईएफसी नंबर यूसीबीए 0000283) जमा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – मंत्री- कलेक्टर को नहीं सरकार के आदेश की परवाह, नदियों से बेख़ौफ़ जारी है अवैध रेत उत्खनन

शुल्क सहित आवेदन की प्रति 10 मार्च तक मंडल कार्यालय में आवश्यक रूप से प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करें। शुल्क मंडल खाते में स्थानांतरित नहीं होने की स्थिति में संपूर्ण जवाबदारी संस्था की होगी। साथ ही संस्था द्वारा संबद्धता नवीनीकरण हेतु प्रस्तुत आवेदन के संलग्न 100 रुपये के स्टाम्प पर नोटरी कराकर इस आशय का शपथ-पत्र प्रस्तुत करें कि संस्था एनसीटीई से सत्र 2022-2023 हेतु मान्यता प्राप्त है।

ये भी पढ़ें – MP School : 1 से 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, स्कूल शिक्षा विभाग की नवीन तैयारी, मिलेगा लाभ

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews