Hindi News

MP News: बढ़ाई गई कन्या विवाह योजना की राशि, सीएम शिवराज ने की घोषणा

Published:
Last Updated:
MP News: बढ़ाई गई कन्या विवाह योजना की राशि, सीएम शिवराज ने की घोषणा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कन्या विवाह योजना को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। बता दें कि यह योजना  मध्य प्रदेश के कि लड़कियों के शादी के लिए शुरू की गई थी जिसमें सरकार द्वारा ₹51,000 का योगदान दिया जाता था। जिसे अब बढ़ाकर ₹55000 कर दिया गया है।  साथ ही इस योजना के तहत अब बेटियों की शादी में गृहस्थ सामानों को उपहार के रूप में सरकार द्वारा दिया जाएगा।

यह भी पढ़े…  MP: शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, सभी जिलों में नियुक्त होंगे मनरेगा लोकपाल, ऐसे मिलेगा लाभ

बता दें की लाडली लक्ष्मी योजना -2  फिर से शुरू हो चुकी है जिसे 2 मई से  शुरू किया जाएगा। इस योजना के बारे में  मुख्यमंत्री ने पंचमढ़ी में आयोजित चिंतन बैठक के दूसरे फैसला दिन लिया है। जिसके तहत मध्य प्रदेश में गरीब की बेटियों की शादी धूमधाम से की जाएगी। दरअसल, कोरोना महामारी के कारण कन्या विवाह योजना को बंद कर दिया गया था, जिसे एक नए स्वरूप में शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न विभागों की 3  से 11 जनवरी में आयोजित की गई समीक्षा बैठकों में दिए गए निर्देश के बारे में जानकारी लेने के लिए इस चिंतन बैठक का आयोजन किया है।इस दौरान कई जरूरी घोषणाएं मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews