MP News : दो योजनाएं आज से एक बार फिर शुरू, सीएम शिवराज ने कही बड़ी बात

MP News : दो योजनाएं आज से एक बार फिर शुरू, सीएम शिवराज ने कही बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश (MP News) में आज का दिन एक बार फिर यादगार बन गया। प्रदेश सरकार ने दो योजनाओं को आज से फिर शुरुआत कर दी।  एक है “लाड़ली लक्ष्मी योजना” (Ladli Laxmi Yojana) और दूसरी है “मां तुझे प्रणाम” योजना (Maa Tujhe Pranam Yojana)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने आज सोमवार 2 मई 2022 को इसकी भोपाल (Bhopal News )  के रविंद्र भवन में शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेटियों को वाघा बॉर्डर ले जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस विशेष मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद थी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि मेरे दिमाग में कल्पना आई थी कि बेटी पैदा हो तो लखपति पैदा हो। आज प्रदेश में 43 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियां हैं। मैं भगवान से ये प्रार्थना करता हूं कि मेरी बेटियों पर कृपा और आशीर्वाद बनाए रखना। इनके पांव में कभी कांटा न लगे, इनकी आंखों में कभी आंसू न आएं।

ये भी पढ़ें – MP: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 23 जिलों में बूंदाबांदी के आसार, इन जिलों में लू का अलर्ट, जानें अपडेट

उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी का मतलब है बड़ा लक्ष्य तय करना। आत्मविश्वास से भरा रहना। हम जैसा सोचते और करते हैं तो वैसा ही बन जाते हैं। इसलिए कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। उन्होंने कहा कि मां तुझे प्रणाम योजना के तहत अपने गांव की माटी ले जाकर सैनिकों का तिलक करेंगे, उनसे चर्चा करेंगे। जब आएंगे तो शहीदों के लहू से पवित्र माटी का तिलक लगाकर आएंगे। हम ये संकल्प भी लें कि जरूरत पड़ी तो मां भारती की रक्षा के लिए सर्वस्व समर्पण कर देंगे।

ये भी पढ़ें – IGI एयरपोर्ट दिल्ली में निकली 1000 से ज्यादा नौकरी, जानें योग्यता और सैलरी

सीएम शिवराज ने सम्बोधन के बाद खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Sports and Youth Welfare Minister Yashodhara Raje Scindia, ) के साथ वाघा बॉर्डर जा रही लाड़ली लक्ष्मी बेटियों की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  मीडिया से बात करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज दो योजनाओं का संगम है। एक जो हमारे हृदय से निकली है लाड़ली लक्ष्मी योजना और दूसरी मां तुझे प्रणाम योजना, जो भारत माता के प्रति देशभक्ति का भाव पैदा करने के उद्देश्य से शुरु हुई है। आज लाड़ली लक्ष्मी बेटियां मां तुझे प्रणाम योजना के तहत वाघा बार्डर जा रही हैं। सभी को मेरी तरफ से बहुत बहुत शुभकामनाएं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews