MP News: पशु चिकित्सा इकाई योजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी, इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में पशु चिकित्सा इकाई योजना (Veterinary Unit Scheme) लागू होने वाली है। इसकी मंजूरी कैबिनेट ने दे दी है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) के मुताबिक मध्यप्रदेश में पशु चिकित्सा इकाई योजना बहुत जल्द शुरू होने वाली है, जिसकी मंजूरी कैबिनेट ने दे दी है। उनके मुताबिक पूरे प्रदेश में 108 के लाइंस पर एंबुलेंस सुविधा जानवरों के लिए चलाए जाएंगे और सिर्फ फोन करने से मोबाइल वाहन घर पहुंचेंगे। मोबाइल वाहन में पशु चिकित्सक, असिस्टेंट और ड्राइवर भी मौजूद होंगे।

MP के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, आदेश जारी, मिलेगा बड़ा लाभ

इसकी जानकारी शेयर करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बीजेपी सरकार सिर्फ इंसानों के बारे में ही नहीं बल्कि सभी प्राणियों के बारे में सोचती है। इसलिए सभी जीवो के बारे में सोचते हुए मंगलवार को कैबिनेट ने मध्यप्रदेश में पशु चिकित्सा योजना इकाई शुरू करने का फैसला लिया है। सिर्फ एक कॉल करने पर पशु चिकित्सा  मोबाइल वाहन इलाज के लिए घर तक पहुंच जाएगा।

इस योजना के लिए  मध्यप्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने तीन स्तर पर लागू करने का फैसला लिया है। राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर (State, District and Block Level) पर इस योजना को शुरू किया जाएगा। छोटे ब्लॉक में एक मोबाइल वाहन  होगा, तो वहीं  बड़े ब्लॉक में दो मोबाइल वाहन की सुविधा दी जाएगी। जिला स्तर पर इसकी जिम्मेदारी कलेक्टर संभालेंगे और राज्य स्तर पर एजेंसी का संचालन पीएस की अध्यक्षता पर होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews