MP School : 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी, यहाँ देखें रिजल्ट

MP School : 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी, यहाँ देखें रिजल्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। लगभग 12 साल बाद बोर्ड पद्धति से कराई गई 5वीं और 8वीं की परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया। स्कूल शिक्षा (School Education Department MP) की मुख्य सचिव श्रीमती रश्मि अरूण शमी ने राज्य शिक्षा केन्द्र के सभाकक्ष क्रमांक-2 में पेार्टल पर क्लिक कर परिणाम घोषित किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण राज्य शिक्षा केन्द्र के यू-ट्यूब चैनल https://youtu.be/8i_zHGEpP9s पर किया गया। परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी हैं। 5 वीं  लगभग 1 प्रतिशत तो 8वीं में 4 प्रतिशत बच्चियां अधिक सफल हुई है।

संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र (State Education Center Bhopal) धनराजू एस ने परीक्षा परिणाम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कक्षा 5 वीं का परीक्षा परिणाम 90.01 प्रतिशत रहा जिसमें से लड़कों का प्रतिशत 89.28 प्रतिशत और लड़कियों का 90.71 प्रतिशत रहा वहीं कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 82.35 प्रतिशत रहा।  इसमें लड़कों का परीक्षा परिणाम 80.25 प्रतिशत रहा जबकि लड़कियों का परीक्षा परिणाम 84.33 प्रतिशत रहा।

ये भी पढ़ें – MP College : UG के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, प्रवेश प्रक्रिया पर बड़ी अपडेट, जाने नियम और संशोधन

उन्होंने बताया कि कक्षा 5वीं की परीक्षा में लगभग 8 लाख 26 हजार और कक्षा 8वीं परीक्षा में लगभग 7 लाख 56 हजार विद्यार्थी शामिल हुए हैं। ये सभी विद्यार्थी अपना परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र पोर्टल की पब्लिक लिंक https://www.rskmp.in/BoardExam/Result/StudentResult.aspx पर अपना समग्र आई.डी. डालकर देख सकते हैं । साथ ही शिक्षक अपनी कक्षा का विद्यार्थीवार एवं प्रभारी शिक्षक/हेडमास्टर अपने स्कूलों का विद्यार्थी और कक्षावार परिणाम भी राज्य शिक्षा केन्द्र के पोर्टल www.rskmp.in पर लॉग इन कर देख सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews