भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र में तबादलों (MP Transfer) का क्रम जारी है। आज राज्य शासन ने IAS अधिकारियों (IAS Transfer) का तबादला आदेश जारी किया है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (MP General Administration Department) द्वारा जारी आदेश से 2013 बैच के IAS अधिकारी जिला पंचायत भोपाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विकास मिश्रा और 2015 बैच के IAS अधिकारी जिला पंचायत बड़वानी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋतु राज प्रभावित हुए हैं। राज्य शासन ने दोनों IAS अधिकारियों के नवीन पद्स्थापना के आदेश जारी किये हैं।







