MP Urban Body Election 2022 : कम मतदान पर बिफरी BJP, निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर की ये मांग

MP Urban Body Election 2022 : कम मतदान पर बिफरी BJP, निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर की ये मांग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण (MP Urban Body Election 2022)में मतदान का प्रतिशत कम रहने के बाद से भाजपा (BJP Madhya Pradesh) सवाल उठा रही है। पहले चरण बहुत अव्यवस्थाएं सामने आईं, अधिकांश लोगों के पास मतदाता पर्ची ही नहीं पहुंची, लोगों के मतदान केंद्र बदल दिए गए, लोगों के नाम ही काट दिए गए। नतीजा ये हुआ कि अधिकांश लोगों ने मतदान ही नहीं किया और मतदान प्रतिशत कम (Low voting in first phase) रहा। भाजपा ने इसे लेकर अब निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखा है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी, पूर्व लोकसभा सांसद अलोक संजर, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, स्थानीय निकाय प्रबंध समिति सदस्य एसएस उप्पल, प्रदेश सह संयोजक विधि प्रकोष्ठ अशोक विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से आज एक पत्र मप्र राज्य निर्वाचन आयुक्त को लिखा है।

ये भी पढ़ें – मुंबई सहित 18 राज्यों में 11 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, दिखेगी मानसून की सक्रियता, जाने IMD का लेटेस्ट अपडेट

सात बिंदुओं के पत्र में भाजपा नेताओं ने नगरीय निकाय के पहले चरण में मतदान का प्रतिशत कम रहने कारण बताने का अनुरोध किया है। भाजपा नेताओं ने मतदाता पर्चियां घर तक नहीं पहुंचाने वाले BLO पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

ये भी पढ़ें – यात्रीगण कृपया ध्यान दे : जबलपुर रेल मंडल की सीमा से गुजरने वाली चार ट्रेनों को किया गया रद्द

भाजपा नेताओं ने निर्वाचन आयुक्त से निवेदन किया है कि दूसरे चरण के मतदान से ये सारी अव्यवस्थाएं दूर करने के निर्देश कलेक्टर्स को दें। जिससे मतदाता पर्चियां मतदाता के पास पहुंच सकें और वो मतदान करने जाएँ जिससे मतदान का प्रतिशत बढ़ पाए। आपको बता दें कि प्रथम चरण में मतदान का प्रतिशत कम रहने की जानकारी सामने आने के बाद भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कल ही ट्वीट कर निर्वाचन आयोग से सवाल किये थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews