MP Urban Body Elections : स्टार प्रचारक के संबंध में निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश

MP Urban Body Elections : स्टार प्रचारक के संबंध में निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव (MP Urban Body Elections) के प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग (MP State Election Commission) ने चुनावों की तयारी पूरी कर ली है। आयोग समय समय पर दिशा निर्देश जारी करता रहता है, आज आयोग ने स्टार प्रचारक के सम्बन्ध में निर्देश जारी किये हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि वर्तमान में नगरीय निकाय निर्वाचन में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्टार प्रचारक के संबंध में कोई प्रावधान नहीं किए गए है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी के निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले व्यय को निर्वाचन व्यय में शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र राजनीतिक संकट : दो बार इस्तीफा देने का मन बना चुके थे उद्धव ठाकरे, शारद पवार ने रोका, कभी भी हो सकता है फ्लोर टेस्ट

उन्होंने बताया कि महापौर के अभ्यर्थी के प्रकरण में सम्पूर्ण नगरीय निकाय क्षेत्र की सीमा तथा पार्षद के अभ्यर्थी के प्रकरण में उसके वार्ड की सीमा निर्वाचन क्षेत्र के रूप में चिन्हित है। एक ही मंच से एक से अधिक प्रत्याशियों की सभा होने की स्थिति में महापौर तथा पार्षद के प्रकरण में व्यय का विभाजन व्यय की अधिकतम सीमा के अनुपात में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – Guru Purnima 2022 : इस बार 5 राज योग में होगा गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन, जरूर करें ये काम

आयोग ने कहा कि एक से अधिक पार्षदों की सभा के प्रकरण में पार्षदों के मध्य व्यय समान रूप से विभाजित किया जाएगा। निर्वाचन प्रचार के लिए बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर होने वाले यात्रा व्यय को व्यय में शामिल नहीं किया जाएगा।

 ये भी पढ़ें – नशा मुक्ति पर CM Shivraj का बड़ा फैसला, इन्हें मिलेगा 2 लाख रुपये का पुरस्कार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews