MP Weather : प्रदेश के इन जिलों में 2 दिनों तक लू का अलर्ट, जानिए अपने जिले का हाल

MP Weather :  प्रदेश के इन जिलों में 2 दिनों तक लू का अलर्ट, जानिए अपने जिले का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं ने मध्य प्रदेश का मौसम (MP Weather) अचानक बदल दिया है। प्रदेश के कई जिले अभी से तेज गर्मी की चपेट में आने लगे हैं। कई जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के भी पार हो गया है। होली के पहले इतना अधिक तापमान लोगों को परेशान कर रहा है।

सूर्य के तीखे होते तेवरों के बीच एमपी मौसम विभाग ने आज 17 मार्च 2022 को दैनिक मौसम रिपोर्ट (MP Weather Update Today 17 March 2022)  जारी की है। मौसम विभाग (MP Weather Department) ने अगले 48 घंटों तक प्रदेश के 9 जिलों में लू चलने के आसार जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की सम्भावना जताई है।

ये भी पढ़ें – MP : लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 2 पंचायत सचिव-राजस्व निरीक्षक सहित 3 निलंबित, कई को नोटिस जारी

एमपी मौसम मौसम विभाग (MP Weather Report) ने रतलाम, शाजापुर, नर्मदापुरम, खरगौन, धार, खंडवा, दमोह, छतरपुर और राजगढ़ जिलों में आने वाले दो दिनों तक लू चलने के आसार है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों में नर्मदापुरम, राजगढ़, खरगौन और रतलाम में लू का प्रभाव रहा।

ये भी पढ़ें – Share Market : निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, फिर तेजी के साथ खुला Sensex

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक प्रदेश के रीवा, शहडोल संभागों में अधिकतम तापमान बढ़े।  नर्मदापुरम, भोपाल और उज्जैन संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से विशेष रूप से अधिक और शेष संभागों में सामान्य से बहुत अधिक रहा। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : होली पर झटका, सोने चांदी की कीमतें बढ़ीं, ये हैं ताजा रेट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews