Hindi News

MP Weather : जारी है लू का प्रभाव, मौसम विभाग ने 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया

Written by:Atul Saxena
Published:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather) में गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। मप्र मौसम विभाग ने अभी भी प्रदेश में लू चलने की संभावना जताई है।  मौसम विभाग (MP Weather Forecast) ने प्रदेश के 11 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज बुधवार को जारी मौसम की दैनिक रिपोर्ट (MP Weather Report) में आने वाले 24 घंटों के मौसम की संभावनाएं बताई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगौन, नीमच, मंदसौर, श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, शाजापुर और आगर में लू चलने की संभावना है।  मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में येलो अलर्ट (MP Weather Yellow Alert) जारी किया है।

ये भी पढ़ें – MP News : प्रदेश में खुलेगी NIA की ब्रांच, सुनिए क्या कहा गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने

मौसम विभाग (MP Weather Update) की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहा। केवल राजगढ़, खरगौन, खंडवा और रतलाम जिले लू से प्रभावित रहे। अधिकतम तापमान इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से बहुत अधिक रहा जबकि भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक और अन्य संभाग के जिलों में सामान्य रहा।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों को जल्द होगा मानदेय का भुगतान, आदेश जारी, 25 तक काम पूरा करने के निर्देश

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews