MP Weather : आज इन जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने की भी चेतावनी

MP Weather : आज इन जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने की भी चेतावनी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र के मौसम (MP Weather Update Today 24 February 2022) में बदलाव का दौर जारी है। मप्र मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज गुरुवार को जारी पूर्वानुमान में प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के साथ येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रीवा संभाग को छोड़कर शेष संभागों में मौसम के शुष्क और साफ रहने की सम्भावना जताई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान शहडोल और जबलपुर संभागों के जिलों में काफी बढ़े जबकि शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।  प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें – Weather Alert : हिमाचल सहित इन राज्य में बारिश की संभावना, उत्तरी राज्य में बर्फबारी की आशंका, IMD का अलर्ट

मप्र मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों का पूर्वानुमान (MP Weather Forecast) जारी करते हुए रीवा संभाग के जिलों में तथा अनूपपुर और डिंडोरी जिले में हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की सम्भावना जताई है। मौसम विभाग ने इस क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना महंगा, चांदी में 6000 प्रति किलोग्राम से ज्यादा उछाल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews