
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इस हफ्ते मौसम के कई रंग देखने को मिलेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कोहरा व बादल छाएंगे और बारिश-ओले की भी स्थिति बनेगी। खास करके 23 से 28 दिसंबर तक प्रदेश का मौसम बदला रहेगा।हालांकि नए साल में फिर मौसम करवट लेगा और तापमान के गिरते ही ठंड-शीतलहर का असर देखने को मिलेगा।
आज 23 दिसंबर से पूर्वी और पश्चिमी एमपी में बादल छाने के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के जिलों में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। कहीं कहीं मावठे और ओले गिरने का भी अनुमान है। दिन-रात के तापमान में भी 2 से 4 डिग्री की वृद्धि होगी।हालांकि सोमवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना और दतिया जिले में मध्यम कोहरा छा सकता है।
MP Weather : 23 से 28 दिसंबर तक इन जिलों में बारिश
- आज सोमवार को भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, हरदा, खंडवा, बैतूल, बुरहानपुर और अलीराजपुर के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- इस हफ्ते भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, मैहर, सतना और निवाड़ी में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
MP Weather weekly Forecast
पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं और बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं चलेंगी, जिससे अरब सागर से नमी आएगी । इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में बादल छाने के साथ हल्की या मध्यम बारिश होगी और कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते है।पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और उत्तरी हवाएं चलेंगी जिससे प्रदेश में फिर ठिठुरन बढ़ेगी। जनवरी में 15-20 दिन कोल्ड वेव के साथ घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल
- प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा।
- हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस ।
- खजुराहो में 5.6, रीवा में 5.8, नौगांव 7, ग्वालियर में 7.3, टीकमगढ़ 7.6, भोपाल में 7.9 डिसे दर्ज
- राजगढ़ 8.2, जबलपुर में 8.5, मंडला 8.6, उमरिया 8.7, इंदौर में 13.9 डिग्री सेल्सियस ।
- भोपाल का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर ।शनिवार-रविवार की रात पारा 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड ।
- ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ में कोहरा
- छतरपुर, पन्ना, कटनी, सागर, दमोह, सीधी और सिंगरौली में कोहरा
- भोपाल में धुंध ।ग्वालियर में दृश्यता घटकर 500 से 1 हजार मीटर के बीच रही।
- प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खंडवा में 30.5 डिग्री में दर्ज।
- खरगोन में 30.4 डिग्री, नर्मदापुरम में 28.7 डिग्री, बड़वानी में 28.6 डिग्री और मंडला में 28.5 डिग्री ।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

