MP Weather Update : मौसम में बदलाव, होली पर चढ़ रहा पारा, तापमान में वृद्धि की संभावना, जानें IMD का पूर्वानुमान

up Weather

MP Weather Update Today 24 March 2024 : मध्य प्रदेश के मौसम में होली पर बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है, तापमान में वृद्धि दिखाई दे रही है, IMD ने अगले 24 घंटों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान वृद्धि की संभावना जताई है, मार्च के अंतिम सप्ताह से पहले ही मध्य प्रदेश में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है।

दो नए पश्चिमी विक्षोभ मौसम को करेंगे प्रभावित 

IMD ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 26 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है और इसके तीन दिन बाद 29 मार्च को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जो मौसम को प्रभावित करेगा हालाँकि फिलहाल इसका मध्य प्रदेश के मौसम पर कोई खास प्रभाव होता दिखाई नहीं दे रहा है।

पिछले 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम  

आई एमडी ने पिछले 24 घंटों के मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान प्रदेश का तापमान शुष्क रहा, प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में कहीं बारिश दर्ज नहीं की गई, अधिकतम तापमान की बात की जाये तो भोपाल, उज्जैन,ग्वालियर और जबलपुर संभागों के जिलों में इनमें बहुत वृद्धि दर्ज की गई है।

प्रदेश में इन दो जगह  39.5 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान 

सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दमोह और बिजावर ARG (छतरपुर) में दर्ज किया गया, इसके अलावा रतलाम, राजगढ़, भेरुंदा ARG (सीहोर) में 39 डिग्री, नर्मदापुरम और गुना में 38.8 डिग्री सेल्सियस , तालुन KVK (बड़वानी) में 38.7 डिग्री और सागर  में 38.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews