Hindi News

MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, परीक्षा की तिथि घोषित, आयोग ने जारी किया नोटिस

Written by:Amit Sengar
Published:
Last Updated:
MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, परीक्षा की तिथि घोषित, आयोग ने जारी किया नोटिस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MPPSC Exam 2022 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। एमपीपीएससी इंदौर द्वारा जारी शुद्धि पत्र के अनुसार राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा पूर्व में स्थगित कर दी गई राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 एवं दंत शल्य चिकित्सक परीक्षा 2022 का आयोजन दिनांक 3 जुलाई 2022 को इंदौर, भोपाल, जबलपुर तथा ग्वालियर स्थित परीक्षा केंद्रों पर वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की OMR आधारित परीक्षा ऑफलाइन पद्धति से आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : यहाँ 50 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 06 जून से पहले करें आवेदन

आपको बता दें कि उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड दिनांक 28 जून 2022 से एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। पूर्व में जारी किए गए प्रवेश पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। उनके आधार पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews