देवी आराधना में सांसद के भी थिरके कदम, देखिए साध्वी का गरबा..

देवी आराधना में सांसद के भी थिरके कदम, देखिए साध्वी का गरबा..

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर सोमवार देर शाम दुर्गा पंडाल में पहुंची, जहां देवी दर्शन के बाद उन्होंने मौके पर मौजूद महिलाओं के साथ गरबा भी किया, इस मौके पर सांसद साध्वी प्रज्ञा खुद को रोक नहीं पाई, और जैसे ही पंडाल में मौजूद महिलाओं ने गरबा करने के लिए सांसद से निवेदन किया प्रज्ञा सिंह इन महिलाओं के साथ माँ की आराधना करने में जुट गई, जहां एक तरफ़ सांसद के साथ गरबा कर रही महिलाओं का उत्साह चरम पर था वही सांसद प्रज्ञा भी जगतजननी की आराधना में भक्तों के साथ गरबा करती हुए बेहद खुश नजर आ रही थीं, आकृति इको सिटी में दुर्गा प्रतिमा के दर्शन करने पहुंची सांसद ने देर तक गरबा किया। हालांकि वही दूसरी तरफ़ जरूर कॉंग्रेस को एक और मौका मिल गया, और सांसद के गरबे का वीडियो सामनें आने के बाद बयान शुरू हो गए। फिलहाल देखिए सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का गरबा ..

[dgv_vimeo_video id=”630279301″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews