BJP का मिशन बंगाल – गृह मंत्री अमित शाह से मिले नरोत्तम मिश्रा

amit shah

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम बंगाल (West Bengal) फतह लेकर बीजेपी की तैयारियां तेज हो गई है और इसी क्रम में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr. Narottam Mishra) भी पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने देश के गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की और मिशन मिशन बंगाल के लिए उनसे मार्गदर्शन लिया ।

यह भी पढ़े…VIDEO : नरोत्तम का कमलनाथ पर निशाना, न मोहरे बचेंगे न सरगना

गौरतलब है कि नरोत्तम मिश्रा को मध्य प्रदेश के उन तीन नेताओं, कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) और प्रहलाद पटेल (Prahlada Patel) के साथ उस समिति में शामिल किया गया है जो पश्चिम बंगाल को लेकर बीजेपी ने बनाई है। नरोत्तम मिश्रा 57 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी भी हैं और अमित शाह से मुलाकात के दौरान उन्होंने इन विधानसभा क्षेत्रों में व्याप्त अराजकता, कुशासन, भ्रष्टाचार (Corruption) और माफिया राज के बारे में अमित शाह को जानकारी दी ।

अमित शाह ने कहा कि इन सारी बातों को आम जनता के सामने ले जाकर बताने की जरूरत है ताकि लोगों को यह ज्ञान हो सके कि ममता बनर्जी के कुशासन के चलते पश्चिम बंगाल जो एक समय देश का प्रतिनिधित्व किया करता था आज किस हाल में पहुंच गया है ।शाह ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में इस समय जिस प्रकार की अराजकता की स्थिति है उसे बदलकर बीजेपी (BJP) की सरकार बनने के बाद हम ”आमार सोनार बांग्ला” की कहावत को चरितार्थ करने का सफल प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़े…छात्रवृत्ति घोटाला : स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का बड़ा बयान

नरोत्तम ने इस दौरान मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार (Shivraj Government) के द्वारा माफिया राज के खिलाफ चलाए जा रहे मूवमेंट की जानकारी भी दी और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार जिस तरह से न केवल माफियाओं के खिलाफ बल्कि मिलावट करने वालों के खिलाफ भी अभियान चला रही है उस बात की भी जानकारी दी। बालाघाट (Balaghat) सहित छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सीमावर्ती जिलों में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नक्सल से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी नरोत्तम ने अमित शाह को बताया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews