National Herald Case: राहुल गांधी के ED के सामने पेशी से पहले कमलनाथ का बड़ा बयान

kamal nath

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वाडनाड सांसद राहुल गांधी को आज सोमवार 13 जून को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने के लिए बुलाया गया है, लेकिन तबियत ठीक ना होने के चलते सोनिया गांधी नहीं आएंगी, लेकिन राहुल गांधी पेश होंगे। वाडनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ईडी में पेशी से पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है।

यह भी पढ़े.. MPPEB: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा पर बड़ी अपडेट, भर्ती प्रक्रिया को हाईकोर्ट में चुनौती

कमलनाथ ने कहा है कि बीजेपी सरकार ईडी को माध्यम बनाकर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी द्वारा उठाई जा रही जनता की आवाज़ को दबाने और कुचलने का प्रयास कर रही है। हम डरने वाले नहीं है। हम जनता की आवाज़ पूरी ताक़त से उठाते रहेंगे। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताक़त से सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी के साथ खड़ा है।

इधर, राहुल गांधी की पेशी के पहले कांग्रेस ने भी बड़ा प्लान बनाया है।आज पार्टी के सभी शीर्ष नेता और सांसद दिल्ली में ईडी के मुख्यालय तक विरोध मार्च निकालेंगे और ”सत्याग्रह” करेंगे। राज्यों में भी कांग्रेस नेता को जांच एजेंसी के कार्यालयों तक मार्च निकालेंगे और सत्याग्रह करेंगे।खबर है कि इसी के चलते सभी कांग्रेस सांसदों और कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के सदस्यों को आज दिल्ली में रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द होगा बकाया वेतन का भुगतान, 20 जून तक खाते में आएगी इतनी राशि

वही दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के बाहर उनके समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में ‘राहुल जी संघर्ष करो हम आपके साथ हैं’, ‘मैं सावरकर नहीं, मैं राहुल गांधी हूं”, ‘ये राहुल गांधी है, झुकेगा नहीं!’ जैसे नारे लिखे हुए हैं। वही ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नया समन जारी कर नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए 23 जून को पेश होने को कहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews