Hindi News

MP: छात्रों के लिए काम की खबर, Scholarship के लिए 30 नवंबर तक कर सकते है अप्लाई

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP: छात्रों के लिए काम की खबर, Scholarship के लिए 30 नवंबर तक कर सकते है अप्लाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के छात्रों (Madhya Pradesh Student) के लिए काम की खबर है। अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम-मीन्स छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) करने की केंद्र सरकार ने अंतिम तिथियां निर्धारित कर दी हैं।  अल्पसंख्यक मैरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजना और अल्पसंख्यक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 30 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।इसके तहत अल्पसंख्यक पोस्ट मैट्रिक, प्री-मैट्रिक और मेरिट कम-मीन्स छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित है।

यह भी पढ़े.. किसान सम्मान निधि को लेकर बड़ी खबर, 10वीं किस्त में 2000 की जगह मिलेंगे 4000! जानें कैसे?

भारत सरकार (Ministry of Minority Affairs, Government of India)  के माध्यम से संचालित प्रदेश के मूल निवासी अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को भारत में अध्ययन करने के लिये शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए भारत सरकार द्वारा अधिसूचित अल्पसंख्यक अंतर्गत मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, सिख, पारसी एवं जैन समुदाय के छात्र/छात्राओं को अल्पसंख्यक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 11 एवं 12 ITI डिप्लोमा, बीएड, एमफिल, PHD, स्नातक, स्नात्कोत्तर (तकनीकी एवं व्यवसायिक पाठयक्रमों को छोड़कर) में अध्ययनरत नवीन एवं नवीनीकरण विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाईन अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2021 तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन किये जा सकते हैं।

इसी प्रकार प्री-मैट्रिक अल्संख्यक छात्रवृत्ति कक्षा एक से 10 तक के नवीन/नवीनीकरण के विद्यार्थियों के लिये 15 नवम्बर 2021 एवं मेरिट कम-मीन्स तकनीकी एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत नवीन एवं नवीनीकरण के विद्यार्थियों के लिये भी ऑनलाईन आवेदन 30 नवम्बर 2021 तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की वेवसाइट http://scholarships.gov.in/ पर आवेदन किये जा सकते हैं।

यह भी पढ़े.. DA के साथ मिलेगा 3 महीने का एरियर, नवंबर में बढ़कर आएगी सैलरी! 1 करोड़ कर्मचारियों को होगा लाभ

छात्रवृत्ति के आवेदन करने के लिये विद्यार्थियों को भारत सरकार की नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल www.scholarships.gov.in पर, जिसकी लिंक भारत सरकार की वेब साइट www.minorityaffairs.gov.in पर भी उपलब्ध है, ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजना से सम्बन्धित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं मानक संचालन प्रक्रिया नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर उपलब्ध है। छात्रवृत्ति के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किये जायेंगे। ऑफलाइन आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews