MP News : सीएम शिवराज के संकल्प का एक साल पूरा, ट्वीट कर कही बड़ी बात

MP News : सीएम शिवराज के संकल्प का एक साल पूरा, ट्वीट कर कही बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) द्वारा आज लगाए गए नारियल के पौधे के साथ ही उनके द्वारा 19 फरवरी 2021 को प्रतिदिन पौध-रोपण (One Plant Day) के संकल्प को एक साल पूरा हो गया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान साल के प्रत्येक दिन पौध-रोपण किया है। चाहें वो भोपाल में  रहे चाहे मध्य प्रदेश के किसी अन्य शहर में अथवा मध्य प्रदेश के बाहर, लेकिन मुख्यमंत्री ने प्रतिदिन पौध-रोपण (One Plant Day) के संकल्प को टूटने नहीं दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में ट्वीट किया है – “पर्यावरण की रक्षा तथा धरती मां की सेवा के लिए एक वर्ष पहले अमरकंटक में 19 फरवरी 2021 को मैंने रोज एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया था। वहां मैंने धर्मपत्नी के साथ पेड़ लगाया था। पिछली नर्मदा जयंती से 19 फरवरी 2021 से 18 फरवरी 2022 तक प्रतिदिन वृक्षारोपण करते हुए पूरा एक साल हो गया है। मैं कहीं भी रहा, पौधा जरूर लगाया।

ये भी पढ़ें – MP News : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फिर दी सौगात, अब इस शहर से शुरू हुई फ्लाइट

वृक्षारोपण के इस अभियान से लोग लगातार जुड़ते चले गए। कई संस्थाओं और समाज के प्रमुख लोगों ने भी मेरे साथ पेड़ लगाए। कम से कम दो पेड़ रोज लगे, कभी-कभी तो कई पेड़ लगे। आज मेरा मन आत्म-संतोष से भरा है। एक पवित्र काम से लोग जुड़ रहे हैं। मैं उन संस्थाओं के साथ भोपाल में 19 फरवरी 2022 को पेड़ लगाने वाला था, जिन्होंने मेरे साथ पेड़ लगाए थे। किन्तु मुझे कोविड होने के कारण अब मैं 19 फरवरी के स्थान पर 24 फरवरी को अपने ऐसे सभी साथियों के साथ वृक्षारोपण करूँगा। पेड़ लगाते हुए मैं उनसे एकात्म हो गया हूँ।

ये भी पढ़ें – रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 14 मार्च तक ये चार ट्रेन रहेंगी निरस्त

सीएम शिवराज ने लिखा – पेड़ मनुष्यों को तो जीवन देते ही हैं, पशु-पक्षी, जीव-जन्तु, कीट-पतंगों को भी आश्रय और जीवन देते हैं। धरती आने वाली पीढ़ियों के रहने योग्य बनी रहे, इसलिए वृक्षारोपण जरूरी है। अगले साल भी वृक्षारोपण का यह अभियान जारी रहेगा। एक नहीं कम से कम दो पेड़ प्रतिदिन लगायेंगे। आप भी साथ आइये, हर शुभ अवसर पर पेड़ लगाइये।”

ये भी पढ़ें – अब इंदौर पुलिस के अदृश्य गार्ड रखेंगे अपराधियों पर कड़ी नजर, पुलिस ने की टीम गठित

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews