PM Awas : हितग्राहियों को जल्द मिलेगा लाभ, तीसरी किश्त के 27 करोड़ 36 लाख रुपये जारी

PM Awas :  हितग्राहियों को जल्द मिलेगा लाभ, तीसरी किश्त के 27 करोड़ 36 लाख रुपये जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हर गरीब के सिर पर छत का संकल्प पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojna, PMAY) चलाई जा रही है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश (MP News) में भी शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आवासों का निर्माण किया जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) सरकार लगातार इसके लिए राशि जारी कर रही है। अब केंद्र सरकार ने फिर राशि जारी की है। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को 27 करोड़ 36 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह (Urban Development and Housing Minister Bhupendra Singh) ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना “हाउसिंग फॉर आल-2022” में किफायती आवास एएचपी के तहत प्रारंभ की गई आवासीय इकाइयों का कार्य पूर्ण करने और हितग्राहियों को आधिपत्य दिये जाने के लिये तीसरी किश्त की राशि 27 करोड़ 36 लाख रुपये जारी कर दी गई है। यह राशि 11 हजार 340 आवासों के लिये है। जिनका इन्हें शीघ्र लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें – इन कर्मचारियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई, तैयार की जा रही है लिस्ट, भत्ते में होगी कटौती!

आपको बता दें कि इससे पहले पिछले दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत स्वीकृत बीएलसी घटक परियोजनाओं में स्वीकृत आवासों के लिये कुल 384 करोड़ 38 लाख 13 हजार रूपये विभिन्न किश्तों के रूप में आवंटित किये गये हैं। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ये राशि जारी होने के बाद कहा था कि आवंटित राशि का सदुपयोग कर आवासों का निर्माण शीघ्र पूरा किया जायेगा।

ये भी पढ़ें – MP को 800 करोड़ की सौगात! युवाओं को मिलेगा रोजगार, सीएम शिवराज का बड़ा बयान

अपर आयुक्त-सह-मिशन संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एक लाख 26 हजार 59 आवासों के लिये पहली किश्त के रूप में 156 करोड़ 55 लाख 67 हजार रुपये, एक लाख 47 हजार 292 आवासों के लिये दूसरी किश्त के रूप में 70 करोड 97 लाख 21 हजार रुपये और तीसरी किश्त के रूप में एक लाख 17 हजार 750 आवासों के लिये 156 करोड़ 85 लाख 25 हजार रुपये की राशि जारी की गई है। आवासों का निर्माण प्रदेश की विभिन्न नगरीय निकायों में किया जा रहा है।

 ये भी पढ़ें – इन तीन बातों का रखें ध्यान, घट सकता है Mutual fund से जुड़ा रिस्क

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews