होटल में चल रहे जुए पर पुलिस का छापा, मैनेजर सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

होटल में चल रहे जुए पर पुलिस का छापा, मैनेजर सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, रवि नाथानी। दिवाली नजदीक आते ही गैर क़ानूनी काम करने वाले एक्टिव हो जाते हैं लेकिन मप्र पुलिस  भी एक्टिव मोड में है। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत कर दिया है। इसी मुखबिर तंत्र की मदद से आज पुलिस ने एक होटल के बंद कमरे में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारा (Police raid on gambling in hotel) और चार जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है।

भोपाल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बैरागढ़ के सीहोर नाके के पास एक निजी होटल में जुआ चल रहा है। पुलिस को बताया गया था कि इस होटल के एक रूम में होटल के मैनेजर द्वारा अवैध रूप से जुआ खिलाया जा रहा है, सूचना को गंभीरता से लेते हुए सहायक पुलिस आयुक्त बैरागढ के निर्देशन पर एक टीम गठित की गई और होटल पर छापा मारा गया।

ये भी पढ़ें – अच्छी खबर : इस योजना में MP को देश में मिला दूसरा स्थान, PM Modi ने दिया अवार्ड, पढ़ें पूरी खबर

पुलिस जब होटल पहुंची तो वहां एक रूम के अंदर चार युवक जुआ खेल रहे थे, पुलिस ने मौके से पीयूष कृपलानी , मनीष माखीजानी,  संजय अदनानी और नरेश देवानानी को गिरफ्तार कर लिया साथ ही होटल के मैनेजर सुमित जैदे को भी गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – यहां पढ़िए 19 अक्टूबर की मध्य प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश जो गड्डी, मोबाईल तथा 51,750 रुपये नगद जब्त किये।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  जुआ एक्ट के तहत बैरागढ़ थाने में मामला दर्ज किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews