Hindi News

सांसद को न्यूड वीडियो कॉल करने वाले आरोपियों को लेकर पुलिस पहुंची भोपाल

Written by:Harpreet Kaur
Published:
सांसद को न्यूड वीडियो कॉल करने वाले आरोपियों को लेकर पुलिस पहुंची भोपाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सेक्सटॉर्शन में फंसाने की कोशिश करने वाले आरोपी भोपाल सायबर  पुलिस के हत्थे चढ़ गए, मंगलवार को सायबर क्रिमिनल्स को भोपाल पुलिस राजस्थान के भरतपुर से लेकर भोपाल आई। पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई है, पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे ब्लैकमेलिंग के लिए अनजान नंबर पर वॉट्सऐप मैसेज भेजते थे। खुद को लड़की बताकर बात करने का ऑफर देते थे।

यह भी पढ़ें.. घर छोड़ के ना जाओ – इंदौर पुलिस ने आखिर किससे कहा- जानिये पूरी खबर

पकड़े गए आरोपियों ने बताया अब तक उन्होंने इसी तरह वीडियो कॉल करके कई लोगों को अपना निशाना बनाया है, आरोपी हाईप्रोफाइल लोगों को अपना शिकार बनाते, यह सबसे पहले नंबर तलाशकर वॉट्सऐप पर VIDEO कालिंग करते। कॉल रिसीव होते ही दूसरे मोबाइल पर रिकॉर्डेड पोर्न क्लिप चलाकर अपने मोबाइल के फ्रंट कैमरे के पास लगा देते थो। इससे सामने वाले को पोर्न VIDEO दिखने लगता है। जिस मोबाइल से VIDEO कॉल करते, उसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग चालू रखते। सामने वाले के रिएक्शन और यही पॉर्न VIDEO को जोड़ देते। इसका स्क्रीनशॉट भेजकर ब्लैकमेल करते थे। यही उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर के साथ किया था। इस मामलें में आरोपियों को यह तक नहीं पता था कि जिस प्रज्ञा ठाकुर से वे सेक्सटॉर्सन कर रहे है वह सांसद है और यही इनके पुलिस के हत्थे चढ़ने का कारण बना, अब तक इन्होंने कई लोगों को इसी तरह फँसाया था जिसके बाद उनसे अच्छी खासी रकम वसूली थी इनका शिकार बने लोग सामाजिक डर से कही शिकायत नहीं कर पाए थे। लेकिन इस बार दांव उल्टा पड़ा।

ह भी पढ़े.. India Post Recruitment 2022 : डाक विभाग को चाहिए ड्राइवर, जानिए कितनी होगी सैलेरी

फिलहाल भोपाल पुलिस भरतपुर से लाए इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है, खास बात यह है कि पकड़े गए दोनों युवक सगे भाई है, जिसमें एक आरोपी 23 साल का रवीन और 21 साल का वरिस है, यह दोनों आरोपी कम पढ़े लिखे है, लेकिन उसके बावजूद सायबर क्राइम में एक्सपर्ट है, भोपाल सांसद ने सेक्सटॉर्शन की साजिश रचने की FIR भोपाल के TT नगर थाने में 7 फरवरी को दर्ज कराई थी। जिसके बाद भोपाल पुलिस ने तेजी दिखाई और इन्हे गिरफ्तार किया, फिलहाल पुलिस इनसे और पूछताछ कर रही है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews