कांग्रेस MLA का फरार बेटा हुआ 15 हजारी, भाजपा ने प्रियंका-कमलनाथ को घेरा

कांग्रेस MLA का फरार बेटा हुआ 15 हजारी, भाजपा ने प्रियंका-कमलनाथ को घेरा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  उज्जैन के बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल  (Congress MLA Murli Morwal)के बेटे करण मोरवाल पर इंदौर पुलिस (Indore Police) ने इनामी राशि बढ़ाकर 15 हजार कर दी है। करण पर बलात्कार का आरोप है और ये आरोप यूथ कांग्रेस से जुड़ी नेत्री ने लगाया है। भारतीय जनता पार्टी ने (BJP) कांग्रेस विधायक के फरार बेटे को लेकर कमलनाथ(Kamalnath) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर बड़ा हमला किया है।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 30 दिनों के वेतन के बराबर मिलेगा बोनस, आदेश जारी

मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ हितेश बाजपेयी ने ट्वीट कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साधा है।  डॉ हितेश बाजपेयी ने  गांधी की चुप्पी को भी आड़े हाथ लिया।  उन्होंने ट्वीट किया –  कांग्रेस के “बलात्कारी” को हाजिर  कराओ कमल बाबू। प्रियंका जी आपकी पार्टी की ही “महिला” को “न्याय” दिलाओ, फिर मैदान में जाओ।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में उछाल, चौथे दिन भी चांदी पुराने रेट पर, ये हैं ताजा भाव

उधर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी अपने कांग्रेस करारा प्रहार किया है।  उन्होंने कहा कि बलात्कारी की पैरवी  विवेक तनखा, कमलनाथ , दिग्विजय सिंह जैसे बड़े नेता करते हैं तो ये बहुत शर्मनाक है।

[dgv_vimeo_video id=”636010081″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews
कांग्रेस MLA का फरार बेटा हुआ 15 हजारी, भाजपा ने प्रियंका-कमलनाथ को घेरा