Russia-Ukraine War: कांग्रेस विधायक बोले- देश में भी तानाशाह को रोकना आवश्यक! भाजपा का पलटवार

कांग्रेस bjp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। रूस यूक्रेन युद्द (Russia-Ukraine War) के बीच फंसे भारतीयों को सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार के प्रयास जारी हैं, विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय सहित अन्य सहयोगी मंत्रालय लगातार भारतीयों को भारत लेकर आ रहे आ रहे हैं, लेकिन विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। उधर कांग्रेस (MP Congress) के हमले पर भाजपा (BJP Madhya Pradesh) ने पलटवार किया है।

कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने युद्ध में फंसे भारतीयों को वापस लाने के अभियान के बीच अप्रत्यक्ष रूप से पीएम मोदी पर कटाक्ष किया है। कांग्रेस विधायक ने पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लिखे बिना उनपर तंज कसा है।

ये भी पढ़ें – शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, विभाग के निर्देश जारी, अधिकारियों को सौंपा ये जिम्मा

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने रूस यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए ट्वीट किया – रूस और यूक्रेन का युद्ध एक “तानाशाह”शासक के कारण हुआ और विश्व तीसरे “महायुद्ध” की कगार पर पहुंच गया। यही होता है जब हम संविधान से खिलवाड़ करते हैं और “फर्जी”मतदान करवाते हैं।हमारे देश में भी “तानाशाह”को रोकना आवश्यक है!

ये भी पढ़ें – Share Market : गिरावट के साथ खुला बाजार, Sensex में 700 से ज्यादा अंक की गिरावट

कांग्रेस विधायक पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए कहा- “देश का प्रधानसेवक “हम भारत के लोग” तय करते है। कांग्रेस ने आगामी आम चुनावों में अपनी हार भांप ली है या फिर 10 मार्च के बाद की तैयारियाँ शुरू कर दी है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि – वैसे 1975 के तानाशाही शासन का अनुभव उन मीसाबंदियो से पूछिए लक्ष्मण सिंह जी, जिनकी पेंशन आपकी कमलनाथ सरकार ने बंद कर दी थी।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में उछाल, इतना हुआ 10 ग्राम का भाव, चांदी भी महंगी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews