देखिये कहां चल रहा ऑफर, वैक्सीन लगवाओ फ्री बियर ले जाओ

देखिये कहां चल रहा ऑफर, वैक्सीन लगवाओ फ्री बियर ले जाओ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना के बढ़ते कहर के बीच सरकार लगातार कह रही है कि वैक्सीनेशन ही इससे बचाव का सबसे अहम तरीका है। लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और इसके लिए अब देश दुनिया में लोग अलग अलग ऑफर भी दे रहे हैं। हमारे देश में भी इसे लेकर तरह तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं, वहीं दुनिया भर में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने कई तरह की लुभावनी स्कीम निकाली गई हैं।

ये भी देखिये – मप्र: सभी जिलों में होगा सीटी स्कैन, महाराष्ट्र से आ रहे श्रमिकों के लिए वाहनों की व्यवस्था

राजधानी दिल्ली से सटे गुरूग्राम में वैक्सीनेशन को लेकर एक अनोखा ऑफर निकाला। रेस्टोरेंट ने कहा कि टीका लगाओ और मुफ्त बियर ले जाओ। इंडियन ग्रिल रूम नाम के इस रेस्तरां ने ये ऑफर इसलिये निकाला ताकि लोगों का रूझान टीकाकरण के प्रति बढ़ सके। यहां कहा गया कि अगर आपने वेक्सीन लगवाई है तो अपना कार्ड दिखाइये और फ्री में बियर ले जाइये। एक हफ्ते तक चलने वाले इस ऑफर को इन्होने “इंडिनय ग्रिल रूप विद वैक्सीनेशन सेलीब्रेट” नाम दिया है। इससे पहले गुजरात में एक संगठन ने टीका लगवाने पर मुफ्त में भोजन कराने की स्कीम निकाली थी। वहीं गुजरात में ही महिलाओं को वैक्सीन लगवाने पर नोज़ पिन सहित और उपहार भी दिए गए।

वैक्सीनेशन के प्रति प्रेरित करने के लिए सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कई तरह के लुभावने ऑफर निकाले गए। अमेरिका के ओहियो में सैमुअल एडम्स बीयर कंपनी ने भी ऑफर निकाला कि वैक्सीन लगाने का प्रूफ दिखाकर मुफ्त बियर ले जा सकते हैं। अमेरिका के मिशिगन में क्रिस्पी क्रीम डोनट्स नाम की एक कंपनी लोगों को वैक्सीन लगवाने के बाद मुफ्त में एक डोनट दे रही है। एशिया और यूरोप के कई हिस्सों में कैब सर्विस उबर ने वैक्सीनेशन सेंटर तक छोड़ने और घर लाने के लिए फ्री में राइड्स उपलब्ध कराई है। वहीं अमेरिका में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने के लिए छुट्टी और कैश देने की घोषणा भी की है। चीन में मैकडॉनल्ड्स टीका लगवाने के बाद लोगों को एक फ्री आइसक्रीम दे रहा है। वहीं एक सरकारी फोटो स्टूडियों शादी के एल्बम बनाने पर दस फीसदी की छूट दे रहा है। इजराइल में कई रेस्तरां लोगों को वैक्सीनेशन कराने के बाद फ्री में खाना और ड्रिंक्स ऑफर कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews