शिवराज मत्रिमंडल की चिंतन बैठक 26-27 को पचमढ़ी में, उप समिति ने की तैयारियों की समीक्षा

शिवराज मत्रिमंडल की चिंतन बैठक 26-27 को पचमढ़ी में, उप समिति ने की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शिवराज मंत्रिमंडल की चिंतन बैठक (shivraj cabinet meeting) 26 और 27 मार्च को पचमढ़ी में आयोजित की जाएगी। बैठक की तैयारियों के लिए बनाई गई उप समिति ने आज बुधवार को तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में  मंत्री भूपेंद्र सिंह, विश्वास सारंग, रामखेलावन पटेल शामिल थे।

पचमढ़ी में आयोजित होने वाले चिंतन बैठक की तैयारियों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उप समिति गठित की है। समिति में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल शामिल किया है।

ये भी पढ़ें – BEML Recruitment: निकली भर्ती! Engineers कर सकते हैं आवेदन, मिलेगी अच्छी सैलरी

तीनों मंत्रियों ने चिंतन बैठक के संबंध में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा की और महत्वपूर्ण निर्देश दिए।  बैठक में मंत्रियों ने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि चिंतन बैठक में शामिल होने के लिये 25 मार्च की शाम सभी मंत्री बस से पचमढ़ी के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें – बैंक प्रेस नोट के डिप्टी कंट्रोलर को इस मामले में कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

चिंतन बैठक 26 मार्च को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के संबोधन के साथ शुरू होगी। चिंतन बैठक में दोनों दिन विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विषयों पर सत्र होंगे। सत्र-समापन के बाद सभी मंत्री बस से ही भोपाल वापस आयेंगे।

ये भी पढ़ें – Damoh News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिवशेखर शुक्ला और प्रमुख सचिव लोक निर्माण नीरज मण्डलोई भी उपस्थित थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews