कांग्रेस को झटका, MP यूथ कांग्रेस प्रभारी ने दिया इस्तीफा, “आप” की सदस्यता ली

कांग्रेस को झटका, MP यूथ कांग्रेस प्रभारी ने दिया इस्तीफा, “आप” की सदस्यता ली

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही कांग्रेस (MP Congress)  को झटका लगा है। यूथ कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी (MP Youth Congress In charge) अंकित डेढ़ा ने यूथ कांग्रेस से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी (AAP) की सदस्यता ग्रहण कर ली। अंकित ने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर इसकी घोषणा की है।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी अंकित डेढ़ा ने आज 9 मार्च को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली।  उन्होंने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा – आज मैंने अरविन्द केजरीवाल से प्रभावित होकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। आम आदमी पार्टी मज़दूरों, किसानों, मज़लूमो, शोषितों, उत्पीड़ित, वंचितों और सर्व समाज के उत्थान की पार्टी है।

ये भी पढ़ें – MP Budget 2022 : सीएम शिवराज ने बजट को बताया सर्वव्यापी, कमल नाथ ने कही बड़ी बात

आपको बता दें कि अंकित डेढ़ा NSUI के राष्ट्रीय महा सचिव और दिल्ली NSUI अध्यक्ष रह चुके हैं। दिल्ली नगर निगम चुनावों से ठीक पहले अंकित का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।  उधर मध्य प्रदेश के लिहाज से भी ये कांग्रेस को झटका है। अंकित मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा और जबलपुर संभाग के प्रभारी थे।

ये भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन लागू होगी या नहीं? जानें वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने क्या कहा

मप्र कांग्रेस मिशन 2023 की तैयारी कर रही है, इस बार पीसीसी अध्यक्ष कमल नाथ युवाओं पर खास फोकस रखने की बात कई बार कर चुके हैं ऐसे में यूथ कांग्रेस प्रभारी द्वारा मध्य प्रदेश छोड़कर जाना पार्टी को नुकसान पहुंचा सकता है।  आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर भी बवाल मच चुका है जिसके बाद पूरी कार्यकारिणी भांग कर दी गई और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भी पद से हाथ धोना पड़ा।

ये भी पढ़ें – बजट में सरकार का बड़ा फैसला, PSC और व्यापमं की परीक्षा में नहीं देना होगी फ़ीस

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews