मध्यप्रदेश में होती है आमों की रानी ‘नूरजहां’, एक फल की कीमत 1200 तक

मध्यप्रदेश में होती है आमों की रानी ‘नूरजहां’, एक फल की कीमत 1200 तक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आम को फलों का राजा कहते हैं। लेकिन आमों में भी कोई राजा या रानी हो तो भला किसे चुनेंगे। दशहरी, लंगड़ा, चौसा, तोतापरी, नीलम, वनराज, जरदालू..ऐसी अनेक किस्में हैं जिनका अपना अनोखा स्वाद है। लेकिन इन सबमें भी एक है नूरजहां, यथा नाम तथा गुण की तरह ये आम अपने आप में बेहद खास है और एक फल 1000 से लेकर 1200 रूपये में बिकता है। अहम बात ये कि इसकी पैदावार मध्यप्रदेश में होती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद नूरजहां आम को लेकर ट्वीट किया है।

मंज़र भोपाली को बिजली विभाग ने भेजा 36 लाख का बिल, शायर ने कहा- ‘एमपी गज़ब है’

दरअसल ये मूल रूप से अफगानिस्तान के आम की किस्म है और अब ये मध्यप्रदेश के ही कुछ इलाकों में पाया जाता है। अलीराजपुर में इसके पेड़ हैं और इसका एक फल डेढ़ किलो से लेकर साढ़े तीन किलो तक का होता है और ये एक फीट बड़ा हो सकता है। इसकी गुठली का वजन ही 150 से 200 ग्राम के बीच होता है। इसीलिये इसे आमों की रानी कहा जाता है। एक आम की कीमत 700 रूपये से लेकर 1200 तक पहुंचती है। स्वाद में ये बेहद मीठा होता है। नूरजहां के पेड़ों पर आम तौर से जनवरी-फरवरी माह से बौर आने शुरू होते हैं और जून में फल पककर बिकने के लिए तैयार हो जाते हैं। इस आम के लिए लोग पहले से बुकिंग करा लेते हैं क्योंकि अमूमन ये बाजारों में मिलता नहीं। सीमित पैदावार होने के कारण इसके चाहने वाले बौर आते ही इसकी एडवांस बुकिंग कर लेते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews