फिर चर्चाओं में साध्वी प्रज्ञा का बयान, अजान को लेकर कही बड़ी बात

फिर चर्चाओं में साध्वी प्रज्ञा का बयान, अजान को लेकर कही बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Sadhvi Pragya Singh Thakur)का अजान को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।  उन्होंने सुबह होने वाली अजान पर आपत्ति जताई है। सांसद ने कहा कि सुबह की आवाजों से ना सिर्फ बीमार परेशान होते हैं बल्कि साधना भी भांग होती है।

प्रसिद्द सिंगर सोनू निगम ने कुछ वर्ष पूर्व अजान को लेकर आपत्ति जताई थी उन्होंने कहा था कि लाऊड स्पीकर की आवाज से सुबह सुबह बहुत परेशानी होती है।  इसपर बहुत विवाद भी हुआ था।  अब भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी इसी तरह का बयान दिया है।

ये भी पढ़ें – मप्र पंचायत चुनावों को लेकर निर्देश जारी, 12 नवम्बर को वीसी, तारीखों का ऐलान जल्द!

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुबह पांच बजकर कुछ मिनट से बहुत जोर जोर से आवाजें आती हैं वो आवाजें लगातार आती हैं, सबकी नींद हराम होती हैं, नींद ख़राब होती है। कुछ बीमार होते हैं उनको भी तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि साधु सन्यासियों की साधना का भी यही समय होता है और उनकी साधना में परेशानी होती है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी लुढ़की, सोना पुरानी कीमत पर, ये हैं ताजा भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews