Transfer: एमपी राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

MP GAD ने मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ उप सचिव, हृदयेश कुमार श्रीवास्तव और OSD मनीष श्रीवास्तव के ट्रांसफर आदेश जारी किये हैं ।
Transfer: एमपी राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

Transfer : मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है वे अभी मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे, अब शासन ने उन्हें दूसरी जगह पदस्थ कर दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ उप सचिव, हृदयेश कुमार श्रीवास्तव (आर आर 2008 राप्रसे) को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक, उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थ किए जाने के आदेश जारी किए हैं।

सीएम कार्यालय में पदस्थ OSD मनीष श्रीवास्तव का तबादला 

इसी तरह सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर मनीष श्रीवास्तव को प्रशासकीय आधार पर स्थानांतरित करते हुए प्रभारी उपायुक्त प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय भोपाल पर पदस्थ किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews