Transfer :मध्य प्रदेश के रीवा में पुलिसकर्मियों के थोकबंद तबादलें, यहां देखें लिस्ट

Police Transfer

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पुलिसकर्मियों (Police Transfer) के तबादलों का दौर जारी है। सीधी एसपी (Sidhi SP) के बाद अब रीवा एसपी राकेश कुमार सिंह(Rewa SP Rakesh Kumar Singh) ने आज कार्यवाहक उप निरीक्षकों समेत 6 सब इंस्पेक्टर के तबादले (Transfer) किए हैं।रीवा एसपी ने 27 कार्यवाहक उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है।इस संबंध में एसपी ने लिस्ट जारी कर दी है।

यह भी पढ़े.. Weather Alert: अगले 48 घंटों में Cyclone Yaas का दिखेगा असर, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

वही मनगवां थाना क्षेत्र में जुए का वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद सब इंस्पेक्टर उदय भान सिंह पेंड्रा उर्फ यूवी सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। यूवी सिंह का तबादला थाना प्रभारी मनगवां से लालगांव चौकी कर दिया गया है। वहीं, कार्यवाहक निरीक्षक केपी त्रिपाठी को मनगवां थाने का नया प्रभारी बनाया गया। अभी तक वो आईजी कार्यालय पर तैनात थे। इसके पहले वे सतना जिले के धारकुंडी, जसो आदि थाना में सेवाएं ​दे चुके हैं।

Police transfer

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews