Hindi News

किसानों को फसल खरीदी की राशि का भुगतान नहीं करने पर दो व्यापारी गिरफ्तार

Written by:Gaurav Sharma
Published:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| देवास जिले में किसानों को उनकी उपज का क्रय मूल्य भुगतान न करने दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया गया है| अनुविभागीय अधिकारी खातेगांव को देवास, हरदा, सीहोर एवं होशंगाबाद जिले के 22 किसानों ने एक संयुक्त ज्ञापन में शिकायत की थी कि व्यापारी खातेगांव निवासी सुरेश खोजा एवं नारायण खोजा द्वारा मूंग एवं डालर चना उपज क्रय की गई थी। जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ 73 लाख 87 हजार 700 रूपये अनुमानित है, का भुगतान किसानों को व्यापारियों द्वारा नहीं किया गया।

शिकायत पर कार्यवाही करते हुए अनुविभागीय अधिकारी द्वारा किसान (सशक्तीकरण और संरक्षण) अनुबंध मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा अधिनियम 2020, कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (सम्बर्धन और सरलीकरण) अधिनियम 2020 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। फरार आरोपी व्यापारी सुरेश एवं पवन को पुलिस द्वारा धारा 420, 34 के अन्तर्गत उन व्यापारियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही कर इंदौर से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खातेगांव के समक्ष सभी प्रार्थीगण को साक्ष्य प्रस्तुत करने हेतु 31 दिसम्बर 2020 की तारीख नियत की गई है।

प्रकरण में व्यापारियों से उक्त राशि की वसूली एवं अन्य कार्यवाही की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma
Follow Us :GoogleNews