MP में भी 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू, सीएम शिवराज ने की ये अपील

MP में भी 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू, सीएम शिवराज ने की ये अपील

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूरे देश के साथ मध्य प्रदेश (MP News) में भी आज सोमवार 3 जनवरी से 15 से 18 साल तक के बच्चों के  लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल अभियान की शुरुआत करते हुए बच्चों से अपील की कि वैक्सीन लगवाइये और मास्क लगाना अपने जीवन की आदत बना लीजिये और  जब तक कोरोना है तब तक इस आदत को बनाये रखिये।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकाकरण अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आभार जताया और  कहा कि हम आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने कोरोना जैसे संकट से देश को उबार लिया। हम उन वैज्ञानिकों का भी आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने यह टीका तैयार किया, जिससे हम सभी सुरक्षित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें – विक्की कौशल के लिये क्या बोले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, देखें वीडियो

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बच्चों को यह वैक्सीन लगवाना है। ध्यान रखें पहले डोज से 28 दिन बाद दूसरा डोज लगवा लें। दूसरा डोज 48 दिन के अंदर लगवाना अनिवार्य है। मेरे बच्चों यह ध्यान रखना कि टीकाकरण से ही कोरोना को रोका जा सकता है। 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग में बच्चों को 20 जनवरी तक पहला डोज लग जाए, यह सुनिश्चित कर लेना है। इसके लिए हम सभी को आगे आना होगा। मैं स्कूल, कॉलेज के शिक्षकों का भी आह्वान करता हूं। 

ये भी पढ़ें – मप्र पंचायत चुनाव: अब 17 जनवरी को OBC आरक्षण पर SC में सुनवाई, हो सकता है बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे प्रिय बच्चों, वैक्सीनेशन प्रारंभ हो गया है। 8,667 वैक्सीनेशन सेंटर कार्य कर रहे हैं। सभी बेटे-बेटियों से मेरी अपील है कि वैक्सीन जरूर लगवा लेना। यह वैक्सीन जीवन का सुरक्षा चक्र है। मैं अपने सभी 15 से 18 आयु वर्ग के बेटे-बेटियों से आग्रह करता हूं कि टीका लगवाइये और मास्क लगाना अपने जीवन की आदत बना लीजिये। जब तक कोरोना है, तब तक इस आदत को बनाये रखिये।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी सस्ती, सोना हुआ महंगा, ये हैं ताजा रेट

सीएम शिवराज ने कहा मेरे बच्चों आपको एक जिम्मेदारी दे रहा हूं कि आपके आसपास कोई वैक्सीन से वंचित रह गया हो, तो उसे वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करना है । स्वयं को वैक्सीन लगवाने के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews