
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा (BJP MP Sadhvi Pragya) ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उनका कहना है कि वे जिन बस्तियों को गोद लिए हैं वहां के लोग शराब का व्यापार करते हैं और उन्हें जब पुलिस पकड़ती है तो पुलिस से खुद को छुड़ाने के लिए वे लोग अपनी बच्चियों को बेच देते हैं। अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चाओं में रही भोपाल से बीजेपी की सांसद साध्वी प्रज्ञा का एक बड़ा बयान सामने आया है। बयान शनिवार का बताया जा रहा है जब विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर उद्योग एवं व्यापार मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में साध्वी प्रज्ञा मंच पर थी।
[dgv_vimeo_video id=”751239961″]
यह भी पढ़े… लॉन्च के पहले ही iPhone 15 के फीचर्स लीक, ऐसा होगा डिस्प्ले, यहाँ जानें खासियत
इस अवसर पर उद्योग एवं व्यापार मंडल द्वारा उन्हें पढ़ने वाली बच्चियों के लिए कुछ सामग्री दी गई। इस पर आभार प्रकट करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि उन्होंने कुछ बस्तियों को गोद ले रखा है जिसमें बेहद गरीब लोग रहते हैं और वे शराब बेचने का कारोबार करते हैं। उन्हें जब पुलिस पकड़ लेती है तो उनको पुलिस से छुड़ाने के लिए उनके परिजन अपनी बच्चियों को बेच देते हैं और उससे मिली राशि से अपनी बच्चियों को छुङाते हैं। साध्वी के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में तूफान मचा दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”751238719″]
कांग्रेस की प्रवक्ता सुश्री संगीता शर्मा का कहना है कि साध्वी के इस बयान ने सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की पोल खोल कर रख दी है और यह साबित हो गया है कि मध्यप्रदेश में किस तरह से बेटियां शर्मसार हो रही हैं। साध्वी के इस बयान के पीछे कितनी सच्चाई है यह तो शोध का विषय है लेकिन सत्ताधारी पार्टी के सांसद होने के नाते उनका यह बयान आने वाले समय में बीजेपी के लिए मुसीबत खड़ी करेगा, इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। यह पहला मौका नहीं है जब साध्वी ने अपने बयानों से पार्टी को मुश्किल में डाला हो। अक्सर भी ऐसी बातें करती रहती हैं जो पार्टी लाइन से अलग होती हैं और फिर पार्टी को उन्हें उनका व्यक्तिगत बयान बता कर किनारा करना पड़ता है।

