Hindi News

जब मंत्री से मिलने पहुंचे छात्रों को निज सचिव ने दिखाया थप्पड़

Written by:Harpreet Kaur
Published:
जब मंत्री से मिलने पहुंचे छात्रों को निज सचिव ने दिखाया थप्पड़

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के निज सचिव विजय बुधवानी का वीडियो सामने आया है इस वीडियो में विजय बुधवानी छात्रों के साथ बातचीत के दौरान अपने उग्र तेवर दिखाते नजर आ रहे है, बुधवानी छात्रों से बातचीत के दौरान उन्हे बार बार चेतावनी देते हुए झापड़ मारने की बात कह रहे है, यह वीडियो उस वक़्त का बताया जा रहा है जब ऑनलाइन परीक्षाओं की मांग कर रहे छात्र मंत्री मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे, इसी दौरान जा छात्रों ने निज सचिव से बात करनी चाही तो विजय बुधवानी छात्रों से ही उलझ गए और उन्होंने छात्रों को ही सख्त लहजे में झापड़ मारने की चेतावनी दे दी। दरअसल यह छात्र मंत्री से मिलने पहुंचे थे छात्रों का कहना है कि देर तक उन्हे बैठाए रखा गया, छात्र घंटों मंत्री का इंतजार करते रहे लेकिन बाद में उन्हे बिना मिले जाने के लिए कह दिया गया।

 

 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews