अल्प्राजोलम की बड़ी खेप पकड़ी, क्राइम ब्रांच पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

अल्प्राजोलम की बड़ी खेप पकड़ी, क्राइम ब्रांच पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  नशे की नगरी में तब्दील होते जा रहे मिनी मुंबई यानि इंदौर में आये दिन कुछ ऐसे मामले सामने आ रहे है जिससे इस बात का आभास हो रहा है कि शहर को किस तरह से नशे के काले साये में धकेला जा रहा है। यही वजह है पुलिस और क्राइम ब्रांच आये दिन नशे के सौदागरों पर कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्त में लेती है। हाल ही में इंदौर क्राइम ब्रांच व एमआईजी पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध रूप से अल्प्राजोलम की गोलियां सप्लाई करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए चार आरोपियों के पास से 1185 अल्प्राजोलम गोलियां जब्त की है।

दअरसल इंदौर क्राइम ब्रांच व एमआईजी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमआईजी थाना क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से अल्प्राजोलम टेबलेट बेचने की फिराक में घूम रहे है। जिस पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमआईजी पुलिस के साथ मिलकर घेरा बंदी कर चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियो की तलाशी लेने पर उनके पास से 1185 टेबलेट मिली है।

ये भी पढ़ें –मध्यप्रदेश के पहले जेल पेट्रोल पंप पर मिल रही हैं ये सुविधांए, जानें इसकी खासियत

ये भी पढ़ें – MP College: 24 घंटे में उच्च शिक्षा विभाग ने वापस लिया आदेश, मंत्री ने कमिश्नर को दिए ये निर्देश

आरोपियो से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम सरजील अंसारी , शहनवाज अली , इमरान शफीक व शाहरुख खान बताया है। सभी आरोपी इंदौर के रहने वाले है जिनका आपराधिक रिकार्ड कई थानों में दर्ज है। बहरहाल पुलिस अब चारों आरोपियों से अल्प्राजोलम टेबलेट के बारे में पूछताछ कर रही है कि वह टेबलेट कहाँ से लाये थे और किसको देने आए थे। एएसपी क्राइम ब्रांच गुरु प्रसाद पाराशर ने बताया कि पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस मामले में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

https://vimeo.com/581490825

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews