Hindi News

Transfer News : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 69 अफसरों के तबादले, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
गृह विभाग के आदेश के तहत, भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और प्रदेश के कई शहरों के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) और एसडीओपी को इधर से उधर किया गया है।
Transfer News : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 69 अफसरों के तबादले, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

MP Police Transfer : मध्य प्रदेश में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य की मोहन यादव सरकार ने मंगलवार देर रात 69 डीएसपी के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही कई शहरों के सीएसपी और एसडीओपी भी बदले गए हैं। इस संबंध में गृह विभाग आदेश जारी कर दिया है।

इस लिस्ट में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी भी शामिल हैं। भोपाल के शाहजहांनाबाद एसीपी निहित उपाध्याय को हबीबगंज क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश पुलिस के 9 अधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन अपनी सेवाएं दे रहे थे, गृह मंत्रालय ने इनकी सेवाएं GDA से वापस लेकर मूल विभाग में पदस्थ किया है।

MP Police Officer Transfer

  • भोपाल के शाहजहानाबाद एसीपी निहित उपाध्याय को हबीबगंज क्षेत्र।
  • डीएसपी आरती शाक्य को अशोक नगर से अनूपपुर ।
  • सोनम पाटिल को बालाघाट से छिंदवाड़ा भेजा गया है।
  •  9 अधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन सेवाएं दे रहे थे, गृह मंत्रालय ने इनकी सेवाएं जीडीए से वापस लेकर इनके मूल विभाग में पदस्थ कर दिया है। अन्य नाम नीचे दिए गए है।

Transfer Order

 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews