शिवपुरी जिले में नहीं रुक रही राशन की कालाबाजारी, पुलिस ने जप्त किया क्विंटलों राशन

शिवपुरी जिले में नहीं रुक रही राशन की कालाबाजारी, पुलिस ने जप्त किया क्विंटलों राशन

खनियाधाना, शिवम पाण्डेय। खनियाधाना के ग्राम आहारबानपुर में माफिया का खेल जारी है। सेल्समैन ओर समिति प्रबंधक की सांठगांठ से गरीबों काे फ्री में बंटने आया क्विंटलो राशन कालाबाजारी करते पकड़ा। फिलहाल अभी जांच के नाम सेल्समेन ओर समिति प्रबंधक को बचाने का प्रयास कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति जारी है।

दरअसल, खनियाधाना तहसील के ग्राम आहारबानपुर में राशन माफियाओं द्वारा गरीबों का हक लूट कर तिजोरी भरने का सिलसिला जारी है। आहारबानपुर राशन की दुकान से आज फिर आहारबानपुर में उचित मूल्य की दुकान में विक्रय करने के लिए भरा गया सामान पकड़ा गया । राजस्व निरीक्षक अनिल इक्का ने  छापा मारा , जिसमें एकबार फिर भारी मात्रा में अनाज बरामद हुआ है।

यह भी पढ़े … जेल की सुरक्षा और कैदियों की निगरानी के लिए आयोजित हुई जेल विभाग की बैठक, नरोत्तम मिश्रा भी हुए शामिल

राजस्व निरीक्षक द्वारा जब कार्रवाई करने पहुंचे तो सेल्समैन भागीरथ जाटव द्वारा कालाबाजारी करते हुए वाहन को भगा दिया गया।  जिसके बाद खनियाधाना पुलिस ने उसे खनियाधाना बस स्टैंड पकड़ लिया । जानकारी के अनुसार आहारबानपुर में राशनमाफिया अधिकारियो के संरक्षण राशन माफिया गरीबों के हक के निवालों को बाजारों में ऊचे दामों में खफा रहे हैं।

इस कार्रवाई से सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े लोगो को फिलहाल जांच के नाम को  बचाने का प्रयास प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।  साथ ही साथ 181 सीएम हेल्पलाइन पर भी उक्त दुकान से माल न मिलने की शिकायत दर्ज करा चुके हैं। कोई भी उपभोक्ता अगर राशन की मांग करता है या कालाबाजारी का विरोध करता है, तो उसके साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट पर उतारू हो जाता है। विगत दिवस अनेक उपभोक्ता उक्त ग्राम की दुकान पर सुबह से खाद्यान्न के लिए दिनभर बैठे रहे, किन्तु विक्रेता ने दुकान नहीं निकाली।

गौरतलब है कि, आहारबानपुर में खाद्य और रसद विभाग की मिलीभगत से सक्रिय खाद्यान्न माफिया सफेदपोशों के संरक्षण में लंबे समय से गरीबों के गेहूं पर डाका डाल रहे हैं। रविवार को राजस्व अमले ने आहारवानपुर राशन की दुकान पर छापा मारकर इस कार्यवाही को पुलिस के सहयोग से अंजाम दिया। जनता शिकवा-शिकायतों में उलझकर अधिकारियों से राशन दिलाए जाने की गुहार लगा रही है।  यहाँ सरकारी राशन वितरण में राशनमाफिया यहां के अधिकारियों के संरक्षण में गरीबों के हक के राशन को ऊचें दामों में व्यापारियों को बेच  रहे हैं। जिससे गरीबो का हक मारा जा रहा है और उनके अनाज की कालाबाजारी की जा रही है।

विगत कई दिनों से ग्रामवासी इस दुकान के विक्रेता की मनमानी को लेकर अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं। साथ ही 181 सीएम हेल्पलाइन पर भी उक्त दुकान से माल न मिलने की शिकायत दर्ज करा चुके हैं।  यहां कोरोना काल सहित वर्तमान में वितरण हो रहा इस वर्ष अगस्त, सितंबर और अक्टूबर,नवम्बर, दिसम्बर, में तथा जनवरी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews