Hindi News

नंदू भैया के बेटे ने Rahul Gandhi को बताया फटा नोट, भड़की Congress

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
नंदू भैया के बेटे ने Rahul Gandhi को बताया फटा नोट, भड़की Congress

बुरहानपुर, शेख रईस। BJP के पूर्व सांसद (former MP) और प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान (Nandkumar Singh Chauhan) के बेटे हर्षवर्धन (harshvardhan) ने राहुल गांधी (rahul gandhi) को फटा नोट बताया है और कहा है कि हमारी कामना है कि कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहे। जिसपर Congress भड़क गई है। हर्ष खंडवा में लोकसभा उपचुनाव में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

एक समय खंडवा लोकसभा उपचुनाव में टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हर्षवर्धन सिंह ने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं कैलाश विजयवर्गीय और पंकजा मुंडे के साथ खकनार में एक जनसभा को संबोधित किया। बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हर्ष सिंह ने इस सभा में सीधे राहुल गांधी को निशाना बनाया।

Read More: चुनाव से पहले कांग्रेस के लगा बड़ा झटका, पूर्व MP और कार्यकारी अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

उन्होंने कहा “कांग्रेस राहुल गांधी के नाम पर वोट मांग रही है। अरे भाई वह गड्डी में फटा हुआ नोट है, वह अब नहीं चलने वाला। लोग पहचान गए कि इससे कुछ नहीं होने वाला। हम तो दिन रात प्रार्थना करते हैं कि वे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहें। जब तक वो अध्यक्ष रहेंगे भाजपा को कोई हरा नहीं सकता।”

राहुल गांधी को लेकर दिए गए हर्ष के इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लाख चाहने के बावजूद हर्षवर्धन सिंह लोकसभा उपचुनाव में टिकट नहीं पा सके और अब अपनी खीज निकाल रहे हैं। राहुल गांधी के बारे में उनका यह बयान चांद पर थूकने जैसा है। यह बयान देने से पहले हर्षवर्धन को अपने राजनीतिक कद का एहसास कर लेना चाहिए।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews