जिम संचालक की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने, आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर

जिम संचालक की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने, आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाले जिम संचालक की गुरुवार सुबह हुई हत्या (Gym Owner Murder) का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।  फुटेज में दो आरोपी नजदीक से गोली चलाते दिखाई दे रहे हैं।  आरोपियों ने जेब से पिस्टल अथवा देसी कट्टा निकालकर गोली चलाई है।  सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।  फिलहाल आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं।

आज गुरुवार 2 दिसंबर को सुबह साढ़े 6 बजे घर के बाहर मॉर्निंग वॉक पर निकले जिम संचालक रामकुमार “पप्पू” राय की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। लोगों ने बताया कि बुलट पर आये चार बदमाशों ने पप्पू राय पर ताबड़तोड़ पांच फायर किये और भाग गए।

 ये भी पढ़ें – सवालों के घेरे में ग्वालियर का Law&Order, जिम संचालक की सरेआम हत्या

घटना के बाद बहोड़ापुर थाना टीआई सहित वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और शुरूआती जाँच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुक़दमा दर्ज कर जाँच में ले लिया।  पुलिस की जाँच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें – किसने सीएम की तस्वीर के आगे गाई आरती,”कष्ट हरो मामा”।

सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी पप्पू राय को गोली मारते दिखाई दे रहे हैं संभवतः उनके साथी गाड़ियों से दूर खड़े थे।  फुटेज में दिख रहा है कि पप्पू राय सड़क पर चल रहे हैं तभी उनके पीछे चल रहे आरोपी ने जेब से पिस्टल या देसी कट्टा निकाला और फायर कर दिया तभी सामने से दूसरा आरोपी आया उसने भी गोली मार दी, पप्पू घायल होकर गिर पड़े  फिर आरोपियों ने नजदीक से तीन फायर और किये जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें – MP WEATHER: मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने की भी सम्भावना

एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को फोन पर बताया कि घटना के बाद से पुलिस सभी एंगल पर जाँच कर रही है, कोई पुरानी दुश्मनी या कोई और विवाद कुछ भी हो सकता है। सीसीटीवी फुटेज सामने आया है पुलिस आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है।

बहरहाल दिन दहाड़े सरेआम एक व्यवसायी की इस तरह से हत्या के बाद ग्वालियर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने आरोप लगाया कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण है इसलिए उन्हें पुलिस का खौफ नहीं है।  उन्होंने कहा कि पुलिस भी वीआईपी प्रोटोकॉल में व्यस्त रहती है उसे शहर के लोगों की चिंता करने का समय ही नहीं है।

[dgv_vimeo_video id=”652373692″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews