छतरपुर: कर्फ्यू के दौरान मस्जिद में सामूहिक नमाज अता करने पर 20 के खिलाफ FIR, 200 पर मामला दर्ज

छतरपुर

छतरपुर, संजय अवस्थी। छतरपुर (chhatarpur) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो सौ लोगों पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। ये सभी लोग दो अलग-अलग मस्जिदों (mosque) में  कोविड गाइडलाइन्स (covid guidelines) का पालन न करते हुए नमाज़ पढ़ रहे थे। जिले में कोरोना संक्रमण (corona infecton) के चलते कोरोना कर्फ्यू (corona curfew) लगाया गया है। इसके बावजूद ये सभी लोग मस्जिदों में नमाज अता करने आए थे। पुलिस ने दो मौलवी और एक सदर सहित 20 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

यह भी पढ़ें… अमिताभ बच्चन ने क्यों शेयर की ये खास तस्वीर, की ये प्रार्थना

मामला नौगांव थाना क्षेत्र का है जहाँ पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी की नौगांव नगर के अंदर बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क लगाए नमाज पढ़ रहे हैं। जानकारी लगते ही मौके पर नौगांव थाना प्रभारी संजय वेदिया पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस की टीम ने काफी देर तक लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन जब नमाज पढ़ रहे लोगों ने उनकी बात नहीं मानी तो लगभग 2 सौ लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया।

यह भी पढ़ें… जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन अस्पतालों के पंजीयन निरस्त, डॉक्टर पर FIR के निर्देश

दरअसल शुक्रवार को अलविदा जुमा का अंतिम रोजा था जिसके चलते लोग बड़ी संख्या में दो अलग-अलग मस्जिदों में जमा हुए थे। इस दौरान उन्होंने मास्क भी नहीं लगा रखा था। फिलहाल छतरपुर जिले की अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है जिसमें एक साथ 200 के लगभग लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews