छतरपुर में दसवीं के छात्र ने की खुदखुशी, ऑफलाइन परीक्षा के कारण जूझ रहा था डिप्रेशन से

indore crime news

छतरपुर, डेस्क रिपोर्ट। 17 फरवरी से मध्यप्रदेश में दसवी और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच  कई छात्रों की आत्महत्या की खबरें सामने आ रही हैं। एक ऐसा ही मामला छतरपुर के हनुमान टोरिया क्षेत्र से सामने आई है। परिजनों के मुताबिक सुमित ताम्रकार दसवीं का छात्र था और आज गणित का पेपर देना था। जिसके वजह से वह काफी डिप्रेशन में चला गया था और उसने आत्महत्या का  कदम उठाया। फिलहाल यह मामला छतरपुर के कोतवाली थाने में दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़े …. Board Exam: रद्द हो सकती है बोर्ड की ऑफलाइन परीक्षा, जाने पूरा मामला..

बता दें कि पूरे 2 साल बाद मध्यप्रदेश में ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है। आज दसवीं का गणित पेपर था, जिसे लेकर सुमित बहुत परेशान था और उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक छात्र के पड़ोसियों का कहना है कि छात्र  सुमित एक्सीलेंस स्कूल का छात्र था और ऑफलाइन परीक्षा को लेकर वह काफी डरा हुआ भी था, इसीलिए उसने खुदकुशी करने का कदम उठाया।

परीक्षा शुरू होने के बाद से ही सुसाइड और नकल करने के मामले सामने आ रहे हैं। कई राज्यों ने सुप्रीम कोर्ट में ऑफलाइन परीक्षा को रद्द करने की याचिका भी दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होंने पिछले साल की तरह इस साल भी वैकल्पिक मूल्यांकन की मांग की है। जिसकी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट बुधवार को करने वाला है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews