छतरपुर में अधिकारियों ने किया ऐसा काम, अब हो रही जिले भर में हो रही चर्चा

छतरपुर में अधिकारियों ने किया ऐसा काम, अब हो रही जिले भर में हो रही चर्चा

छतरपुर, संजय अवस्थी। छतरपुर जिले (Chhatarpur District) के अधिकारियों ने ऐसा काम किया जिससे कि उनकी पूरे जिले भर में चर्चाएं हो रही हैं। दरअसल, जिले में आपका न्यायालय आपके ग्राम कार्यक्रम के तहत बिजावर का एसडीएम और तहसीलदार अपने अमले के साथ एक ऐसे गांव में पहुंचा, जहां पहुंचना आसान नहीं है। लेकिन मुश्किल भरे रास्तों के बीच अधिकारी वहां पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनी।

यह भी पढ़ें…कांग्रेस विधायक के आरोपों बोले भाजपा सांसद, कहा-15 महीने हम भी हुए प्रताड़ित, एक बार नाम नहीं आया तो तिलमिला गए

गौरतलब है कि केन नदी के उस पार पन्ना नेशनल पार्क की सीमा के अंदर पलकौहा और ढोरन गांव है। जहां का रास्ता आसान नहीं है। बावजूद इसके ग्रामीणों की परेशानी देखकर राजस्व का अमला ऊबड-खाबड़ रास्ते से गुजरते हुए केन नदी पहुंचा। जिसके बाद केन नदी पर नाव के सहारे एक घंटे का सफर पूरा कर ग्रामीणों की समस्याएं हल करने गांव पहुंच गया।

गांव पहुंचने के बाद राजस्व अमले ने कैंप लगाकर उनकी समस्याएं सुनी और वहीं पर उन समस्याओं का निराकरण कर दिया, क्योंकि इन गांवो मे कोई सीधा रास्ता बिजावर के लिए नहीं है। जिससे ग्रामीण तकलीफ का सामना करते हुए बिजावर पहुंचते थे। जिला प्रशासन की इस पहल पर ग्रामीण भी खुश नजर आये। वहीं कलेक्टर ने भी इस राजस्व अमले की दमदार पहल की सराहना की है।

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह कहा कि पलकौहा में एसडीएम और तहसीलदार द्वारा जो राजस्व शिविर लगाया गया है उसका यह उद्देश्य था कि गांव वालों को तहसील आने-जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था । जिसके बाद अधिकारियों ने खुद गांव पहुंच कर वहां पर उनकी समस्याओं का निराकरण किया। कलेक्टर ने आगे कहा कि इस तरह के और भी जो गांव हैं उनमें भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वहां जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाए।

https://vimeo.com/618958682

यह भी पढ़ें…सैलरी से पैसे काटे तो सिक्योरिटी गार्ड ने ले ली सुपरवाइजर जान, घटना का CCTV फुटेज आया सामने

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews