Chhindwara : मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 25 मजदूर गंभीर घायल

Chhindwara : मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 25 मजदूर गंभीर घायल

छिंदवाड़ा, विनय जोशी। छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले के बटकाखापा थाना में एक सड़क हादसा (road accident) हो गया। जिसमें मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में 25 मजदूर (worker) गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। लेकिन अस्पताल बंद होने के कारण स्थानीय डॉक्टर ने मजदूरों का इलाज किया।

यह भी पढ़ें…राम मंदिर घोटाले पर दिग्विजय सिंह का बयान, कहा चंदे के पैसे का हो रहा दुरुपयोग

जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के बटकाखापा थाना के ग्राम अनखावाडी से चाखला मार्ग स्थित घोघरीघाट पर रविवार दोपहर एक पिकअप वाहन पलट गया। वाहन में करीब 28 मजदूर सवार थे जो पिपरिया जा रहे थे। वाहन पलटने से पिकअप में बैठे 25 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बतादें कि ये मजदूर रोजगार की तलाश में तामिया, जुन्नरदेव, अमरवाड़ा, हरई, परासिया ब्लाक से मजदूरी करने के लिए आस पास के जिलों में प्रतिवर्ष इन दिनों निकल पड़ते है। और आज भी चिकलवाड़ी से 28 मजदूर धान लगाने के लिए पिपरिया जा रहे थे। उसी वक्त घोघरी घाट में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें 28 मजदूरों में से 25 मजदूरों को चोट लगी। जिन्हें पास के ग्राम छिंदी के अस्पताल लाया गया पर अस्पताल बंद होने के कारण ग्राम के डॉक्टरों ने उनका इलाज किया ।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews