Hindi News

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल भरवाने पर लोगों की उतारी आरती

Written by:Lalita Ahirwar
Published:
Last Updated:
बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल भरवाने पर लोगों की उतारी आरती

विदिशा, डेस्क रिपोर्ट। देश भर में बढ़ती महंगाई से आम जनता की जेब पर गहरा असर पढ़ रहा है। वहीं गैस, ईंधन, एलपीजी, टैक्स और अन्य चीज़ों पर महंगाई से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इस महंगाई के खिलाफ देश भर में कांग्रेस लगातार विरोध जताती आई है और इसी कड़ी में एक अनोखा मामला मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से सामने आया है जहां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में पेट्रोल और डीजल भरवाने वाले वाहन चालकों को पेट्रोल पंप पर आरती उतारी, फूल मालाएं पहनाकर तिलक लगाया।

ये भी पढ़ें- MP Corona Update: 6 दिन में 60 मामले, फिर 9 नए पॉजिटिव, इन जिलों में बढ़ रहे केस

महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हांथं मे तख्तियां लेकर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और उनपर केंद्र सरकार और राज्य सरकार कितना टैक्स वसूलती है, उसके बारे में बताया और विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं आसमान छूते पेट्रोल-डीजल के भावों के बीच तेल भरवाने वाले वाहन चालकों को नारियल देकर सम्मानित किया गया। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार का जबरदस्त विरोध करते हुए नारेबाजी करते रहे। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा यह अनूठा विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के इस प्रदर्शन से पेट्रोल पंप संलाचक और लोग भी खुश नजर आ रहे थे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए केद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Lalita Ahirwar
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews