17 लाख लोगों के वैक्सीनेशन पर कांग्रेस का बड़ा हमला, शिवराज सरकार पर धांधली के आरोप

कांग्रेस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) 21 जून से शुरू हुए एमपी वैक्सीनेशन महाअभियान (MP Vaccination Campaign) के पहले दिन ही मध्यप्रदेश  में करीब 17 लाख लोगों द्वारा कराये गए वैक्सीनेशन (Vaccination) पर कांग्रेस (Congress) ने सवाल खड़े किये हैं। कांग्रेस ने 21 जून के एक दिन पहले और एक दिन बाद के आंकड़े शेयर करते हुए शिवराज सरकार (Shivraj Government) पर धांधली के आरोप लगाए हैं।

21 जून से प्रदेश में भी एमपी वैक्सीनेशन महाअभियान (MP Vaccination Campaign) शुरू हुआ है अभियान के पहले ही दिन मध्यप्रदेश के 16 लाख 95 हजार लोगों ने वैक्सीनेशन कराकर एक कीर्तिमान रच दिया।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने इस उपलब्धि के लिए मध्यप्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया।

एक दिन में करीब 17 लाख लोगों द्वारा वैक्सीनेशन कराये जाने की बात पर कांग्रेस भरोसा नहीं कर रही उल्टा सवाल खड़े कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ (Kamal Nath) इसमें धांधली के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया – मध्य प्रदेश के टीकाकरण अभियान को लेकर बड़ी धांधली सामने आ रही है। एक दिन 17 लाख टीके लगते हैं जबकि उसके अगले और पिछले दिन कुछ सौ टीके लगते हैं। सरकार को इस बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए क्योंकि यह करोड़ों लोगों के जीवन का सवाल है।

 ये भी पढ़ें – BJP दिग्गज का बड़ा दावा – दिग्विजय सिंह के कनेक्शन की हो रही जांच

उधर कमल नाथ के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने भी एमपी के वैक्सीनेश के आंकड़े पर सवाल खड़े किये हैं – जयराम रमेश ने ट्वीट किया – मध्यप्रदेश में पिछले तीन दिनों के वैक्सीनेशन का ट्रेंड, 20 जून को 692 लोगों का वैक्सीनेशन , 21 जून को 16.93 लाख लोगों का वैक्सीनेशन और 22 जून को 4842 लोगों का वैक्सीनेशन , आखिर हम किसे बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं ?

 ये भी पढ़ें – MP News: वित्तीय संकट से जूझ रही शिवराज सरकार ने केंद्र से की बड़ी मांग

ये भी पढ़ें – MP Weather Alert: मप्र के 14 जिलों में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने के भी आसार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews