डबरा : कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, कहा- लापरवाही बरतने वाले कार्रवाई के लिए तैयार रहें

डबरा : कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, कहा- लापरवाही बरतने वाले कार्रवाई के लिए तैयार रहें

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। ग्वालियर कलेक्टर (Gwalior Collector) कौशलेंद्र विक्रम सिंह आज डबरा (Dabra) पहुंचे। जहां उन्होंने कमेटीहॉल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत सचिवों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन (vaccination) कराने के निर्देश दिए। साथ ही दो पंचायत सचिवों ने अपनी पंचायतों में दो दिन में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें…घर और दुकान का किराया Paytm से भरते हैं तो होगा 10,000 रुपये का फायदा, करना होगा ये

कलेक्टर ने कहा कि जो भी अपने क्षेत्र का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराएगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा। जो भी कर्मचारी कार्य में लापरवाही बरतेंगे उन कर्मचारियों पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ़ तौर पर सख़्त लहजे में कहा कि यह समय पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का है इस समय अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने बाला कड़ी कार्रवाई के लिये तैयार रहे। इस अवसर पर डबरा एसडीएम प्रदीप शर्मा, तहसीलदार रामनिवास सिकरवार ,जनपद सीईओ कुलदीप श्रीवास्तव, सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews